आज महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद युवा मोर्चा सचिन डेढ़ा के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा गाजियाबाद महानगर युवा सम्मेलन का आयोजन बी ब्लॉक चंद्रशेखर पार्क शालीमार गार्डन में हुआ I इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा रहे विशिष्ट अतिथि में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री अतुल गर्ग भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल रहेI महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बोला कि युवा मोर्चा संगठन की सबसे बड़ी ताकत होता है। क्योंकि यहां से निकलने वाले कार्यकर्ता की आगे लंबी पारी होती है। सुरेश राणा ने कहा भाजपा सिर्फ राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि देश के काम को भी वह सेवा के साथ लेती है। इसलिए युवा सम्मेलन में यह सिर्फ नहीं कहा जाएगा कि पार्टी को वोट दो, आखिर भाजपा को क्यों वोट दो उसे समझाया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि देश को कैसे मजबूत बनाए रखना है I उन्होंने यह भी बताया ...
Posts
Showing posts from December, 2021