कांग्रस प्रत्यााशी सुशांत गोयल के लिए कांग्रेस महासचिव ने डोर-टू-डोर मांगे वोट
धर्म-जाति के नाम पर नहीं, विकास करने वालों को दें वोट: प्रियंका गांधी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज गाजियाबाद के कृष्णानगर बागू में कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल के लिए चुनाव प्रचार किया। प्रियंका गांधी ने गाजियाबाद सदर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल के साथ प्रचार किया उन्होंने धर्म और जाति के नाम पर जनता को बरगलाने वालो से बचने की बात कही। उन्होंनें कहा कि वोट उस को डालें जो क्षेत्र का विकास करे। प्रियंका गांधी सुबह लगभग बारह बजे कृष्णानगर बागू पहुंची और जनसंपर्क किया। सुरक्षा के मद्देनजर रोड के दोनों ओर रस्सियाँ लगाकर बैरकेटिंग की गई। प्रियंका गांधी के साथ गाजियाबाद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भी सुशांत गोयल के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास कराने का मुद्दा लेकर लोगों के बीच जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा और उनका सम्मान भी कांग्रेस की प्राथमिकता में शमिल है। महिलाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जो प्रतिज्ञाएं की हैं। पार्टी उन्हें हर हाल में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ...